{"_id":"5986fae24f1c1b8d598b4831","slug":"haj-to-fly-first-on-august-12-start-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अगस्त को रवाना होगी हज की पहली उड़ान, तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अगस्त को रवाना होगी हज की पहली उड़ान, तैयारियां शुरु
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
flight
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा 2017 की तैयारियां जोरों पर है। हज की पहली उड़ान 12 अगस्त को रवाना होगी। यह उड़ान राजस्थान के जयपुर जिले में एयरपोर्ट से रवाना होगी। जानकारी के अनुसार इस साल हज के लिए 11 उड़ानें रवाना होंगी। जिसमें लगभग हर उड़ान से रोजाना करीब 420 हज यात्री हज के सफर पर रवाना होंगे। सेंट्रल हज कमेटी की ओर से देश में सभी प्रदेशों के लिए हज की उड़ानों के शेड्यूल को तय कर दिया गया है। हज के सफर पर रवाना होने वाले लोगों की रवानगी की तारीख भी तय हो गई है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान से जाने वाले हाजियों को 11 उड़ानों के जरिए जयपुर से जेद्दाह पहुंचाया जाएगा। 12 अगस्त को हज की पहली उड़ान रवाना होगी। उड़ानों का ये सिलसिला 18 अगस्त तक जारी रहेगा। करीब 45 दिन जारी रहने वाले हज के सफर के बाद में प्रदेश के हाजियों की वापसी 25 सितम्बर से होगी। सभी हज यात्रियों को रवानगी से दो दिन पहले जयपुर में रामगढ़ मोढ़ स्थत हज हाउस पर रिपोर्ट करना होगा।
वापसी के वक्त मदीना से जयपुर सीधी उड़ानों के जरिए हाजी अपने वतन पहुंचेंगे। हज कमेटी ने हज यात्रियों की रवानगी के लिए हज हाउस में सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार बरसात को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ टैंट लगाए गए है।