{"_id":"598d74da4f1c1bc92b8b47da","slug":"hair-chopping-in-bhilwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूल में कटी 'बाईजी' की चोटी,दहशत से हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूल में कटी 'बाईजी' की चोटी,दहशत से हुई बेहोश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चोटी कटने की घटना का शिकार एक स्कूल में काम करने वाली बाईजी बनी है। चोटी कटने के बाद इस महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया।
जानकारी के अनुसार, घटना राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित मांडल कस्बे की है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की दिनदहाड़े चोटी कटने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद यह महिला दहशत से बेहोश हो गई।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत पास ही स्थित मांडल उपस्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया है, जहां उसका उपचार जारी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुष्पा मीणा मांडल के सोनी विद्या निकेतन में कार्यरत है। घटना कल दोपहर की है।
विज्ञापन
उधर, सूचना के बाद मांडल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, अभी तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे कि पता चल सके कि आखिर चोटी कटी है या काटी गई है। पुलिस ने यहां लोगों से इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

बुजुर्ग महिलाएं भी 'चोटी कट' के निशाने पर
कटी चोटी
इससे पहले राजधानी जयपुर में भी कल दोपहर एक बुजुर्ग महिला की चोटी काटने की घटना सामने आई। यहां के नाहरगढ़ थाना इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला चंद्रकांता (65) ने अपनी चोटी कटने की बात परिजनों को बताई।
महिला का कहना है कि एक व्यक्ति उसकी चोटी काटकर भाग गया। इसके बाद तो यह खबर जैसे ही आसपास के इलाके में फैली पूरे मोहल्ले में हड़कम्प मच गया। इसके बाद इलाके की महिलाओं में दहशत है। हांलाकि पुलिस इस घटना को सही नहीं मान रही है। वहीं, बुधवार देर रात यहां जयपुर के ही रामगंज इलाके में बारह साल की मासूम बच्ची मुस्कान की चोटी कट गई थी।