फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gujjar Reservation: Five-day Ultimatum to Government

गुर्जर आरक्षण: सरकार से बात नहीं बनी तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 09 Aug 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Gujjar Reservation: Five-day Ultimatum to Government
किरोड़ी सिंह बैंसला
गुर्जर नेताओं ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। राज्य सरकार को इसके लिए आखिरी बार पांच दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्थान के दौसा जिले के महवा स्थित गाजीपुर खावदा में आज आयोजित गुर्जर महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग जुटे। उन्होंने एक स्वर में गुर्जरों को वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में ही पांच फीसदी अलग से आरक्षण की मांग दोहराई। गुर्जर नेताओं ने आरक्षण को लेकर राज्य सरकार पर वादा खिलाफी और समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया। गुर्जर आरक्षण के लिए राज्य सरकार की ओर से जो आश्वासन दिया जा रहा है वह समाज हित में नहीं है।  

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी बैंसला ने कहा कि आरक्षण के मामले में सरकार के साथ अभी बातचीत के कई दौर हो चुके हैं, लेकिन नतीजा नहीं निकला। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को सरकार के साथ जयपुर में एक बार फिर बातचीत होगी। इस दौरान यदि कोई नतीजा नहीं निकला तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रवक्ता हिम्मत सिंह का कहना है कि सरकार को पांच दिन का आखिरी बार अल्टीमेटम दिया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने मांग नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में एक साथ आंदोलन किया जाएगा। हिम्मत सिंह ने बताया कि आरक्षण को लेकर समाज की एक ही मांग है। इसके तहत गुर्जरों को वर्तमान 50 फीसदी आरक्षण प्रावधानों में ही अलग से पांच फीसदी आरक्षण दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed