{"_id":"59d623f84f1c1baa538b5c21","slug":"grand-parents-day-celebrated-in-a-school-in-ajmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GRAND PARENTS DAY पर छलक उठी बुजुर्गों की आंखे,बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRAND PARENTS DAY पर छलक उठी बुजुर्गों की आंखे,बयां किया दर्द
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 05 Oct 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
ग्रांड पेरेंट्स डे पर प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
वर्तमान समय में टूट रहे संयुक्त परिवारों से होने वाली परेशानियों को स्कूली बच्चों ने नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। मौका था अजमेर के अजयनगर स्थित मेडिटेटिव सेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित ग्रांड पेरेन्ट्स डे का। इस दौरान ग्रांड पेरेन्ट्स ने बच्चों से दूरी का अपना दर्द बयां किया वहीं बच्चों ने भी उनकी कमी खलने की बात कही।
मेडिटेटिव सेंट पब्लिक स्कूल के संचालक धर्मेन्द्र हेमनानी ने बताया कि आज के दौर में संयुक्त परिवारों का विघटन हो रहा है और इससे बच्चों को दादा-दादी का प्यार नहीं मिल पा रहा। वहीं दादा-दादी भी अपने पोते-पोती के लिए तरस रहे हैं। इसके मद्देनजर ग्रांड-पेरेन्ट्स डे का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों को अपने ग्रांड पेरेन्ट्स के साथ आना अनिवार्य था।

Trending Videos
दादा-दादी ने बच्चों संग किया डांस
अपने पोते पोतियों के लि परफॉर्मेंस देते दादा दादी
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान जब बच्चों से पूछा गया तो कई बच्चों ने बताया कि उनके दादा-दादी उनके साथ नहीं रहते हैं। उन्हें इस आयोजन के बारे में बताकर बुलाया गया। वहीं दादा-दादी ने अपना दर्द बयां करते हुए बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करवाने के लिए स्कूल प्रशासन का आभार जताया।
हेमनानी ने कहा कि इस दौरान स्कूल के बच्चों ने एक नाटक का मंचन किया जिसमें ग्रांड पेरेन्ट्स और बच्चों के दर्द को दर्शाया गया। इस नाटक को देखकर बुजुर्गों की आंखे भर आई। स्कूल प्रबंधन ने ग्रांड पेरेन्ट्स के लिए भी प्रतियोगिता करवाई जिसमें उन्होंने गाने गाए, डांस किया और अन्य प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी।