{"_id":"5a01a57a4f1c1b68678ba06b","slug":"gram-udaipur-commenced-from-today-many-farmers-will-attend-the-fest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब उदयपुर में किसानों का महाकुंभ, मिलेगा समस्याओं का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उदयपुर में किसानों का महाकुंभ, मिलेगा समस्याओं का समाधान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
आयोजन का विधिवत रूप से उद्घाटन करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में एक बार फिर से किसानों के महाकुंभ कहे जाने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ‘ग्राम 2017‘ का शुभारम्भ धूमधाम के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन आज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सैंकड़ों किसानों का स्वागत करते हुए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजन का विधिवत रूप से उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। राष्ट्रगान की धुन के साथ शुरू हुए उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सभी का स्वागत किया। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का यह तीसरा आयोजन है। इससे पूर्व जयपुर और कोटा में ग्राम के सफल आयोजन हो चुके हैं। इस आयोजन में जाजम बैठक, प्रदर्शनी, स्मार्ट फार्म, पशु प्रदर्शनी और बीटूबी बैठकें आयोजित की जाएंगी।
जाजम बैठकों में कृषि विशेषज्ञ और मंत्रीमंडल के सदस्य किसानों से सीधे संवाद करेंगे। किसान जाजम बैठकों में स्वयं के द्वारा किए गए नवाचारों और अपनी जिज्ञासाओं के बारे में शंकाओं का समाधान करा सकेंगे।

किसानों की आय दोगुना करने वाला 'स्मार्ट फार्म' आकर्षण का केन्द्र
आयोजन के पहले दिन लोक कलाकारों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
- फोटो : Amar Ujala
यह आयोजन उदयपुर संभाग में कृषि विकास में गुणात्मक वृद्धि करेगा। इस आयोजन का उद्देश्य इस संभाग के किसानों को कृषि की अत्याधुनिक तकनीकों और बेस्ट प्रेक्सिेज के बारे में जानकारी देना है। यह आयोजन कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं उद्यमितापूर्ण समाधानों को प्रदर्शित करने का मंच साबित होगा। ग्राम उदयपुर तीन दिन तक चलेगा और इस दौरान प्रदर्शनियां, जाजम बैठकें, स्मार्ट फार्म और उद्योग आधारित चर्चाएं होंगी।