{"_id":"592585f44f1c1bc643535d4c","slug":"gram-2017-many-gifts-for-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRAM 2017: हाड़ौती को मिली कई सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRAM 2017: हाड़ौती को मिली कई सौगातें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
कोटा ग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा स्थित आरएसी ग्राउण्ड में बुधवार को ग्राम-2017 की शुरुआत हुई। इस अवसर पर हाड़ौती क्षेत्र को कई सौगातें मिलीं।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने इस मौके पर कोटा स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं कोटा नगर निगम की 175 करोड़ रुपए की दशहरा मैदान विकास परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम-2017 प्रदर्शनी का भी बटन दबाकर उद्घाटन किया गया। इस प्रदर्शनी में कृषि से जुडे़ विविधि पक्षों पर 100 से भी अधिक स्टॉल्स लगाई गई हैं। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा तैयार किए गए नॉलेज पेपर्स का विमोचन भी किया गया। किसानों को कृषि उपकरण किराए पर उपलब्ध कराने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर्स के लिए एप का भी शुभारंभ किया गया।
नायडू ने अमृत योजना के तहत झालावाड़ और बारां की पेयजल योजना के कार्यों का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से दोनों शहरों की पेयजल समस्या दूर होगी। अमृत योजना के तहत 75.23 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्गठित झालावाड़ शहरी पेयजल योजना में छापी बांध पर 18 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयत्र लगाया जाएगा। साथ ही करीब 13 किलोमीटर लम्बी राइजिंग पाइप लाइन एवं 164 किलोमीटर लम्बी वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
योजना के तहत झालावाड़ में वर्ष 2045 तक की अनुमानित 1.57 लाख जनसंख्या की पेयजल आवश्यकता पूरी हो सकेगी। वहीं बारां में 78.31 करोड़ रुपए की स्वीकृति से 33 किलोमीटर लम्बी राइजिंग और 353 किलोमीटर लम्बी वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। नायडू ने पेयजल, ग्रीन स्पेस, ड्रेनेज और सीवरेज के लिए बारां नगरीय क्षेत्र के लिए कुल 166.81 करोड़ रुपए तथा झालावाड़ क्षेत्र के लिए 180 करोड़ रुपए की मंजूरी की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पूर्व कार्यक्रम में लघु फिल्म के जरिए राज्य में कृषि विकास की बदलती तस्वीर प्रस्तुत की गई। लोक कलाकारों द्वारा राज्य की सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी लोकगायन एवं नृत्य की झलकी ‘दुनिया सारी घूम लियो मिलो न ऎसो देस’ की मनभावन प्रस्तुति दी गई।