फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   GRAM 2017: Farmer's Revenue Exceeds the Average

GRAM 2017: किसानों की आय देश के औसत से अधिक-कृषि मंत्री

Wed, 24 May 2017 06:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 May 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
 GRAM 2017: Farmer's Revenue Exceeds the Average
ग्राम 2017 - फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों को सम्मान मिला है। आज राज्य में किसानों की आमदनी 88 हजार रुपए वार्षिक है, जबकि देश का औसत 77 हजार रुपए ही है।
विज्ञापन


प्रभुलाल सैनी बुधवार को कोटा स्थित आरएसी ग्राउण्ड में ग्राम-2017 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश कई फसलों में देशभर में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि नवाचार, प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, वेयर हाउसिंग और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन के जरिए राज्य में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जैविक कृषि पर जोर दिया जा रहा है। यहां के किसान नई-नई पहल करने के लिए भी उत्साहित रहते हैं।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में सहयोग करेगा मलेशिया

ग्राम आयोजन में सहभागी राष्ट्र मलेशिया के राजदूत हिदायत बिन अब्दुल हमीद ने कहा कि क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद नवीन शोध के जरिए कृषि में तकनीकी के सफल प्रयोगों की बदौलत मलेशिया ने कृषि के क्षेत्र में बढत हासिल की है। अब मलेशिया इस तकनीकी ज्ञान को साझा कर राज्य में कृषि क्षेत्र में निवेश और यहां के कुशल नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए काम करने के लिए आशान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed