{"_id":"592587d14f1c1bce265361fe","slug":"gram-2017-farmer-s-revenue-exceeds-the-average","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRAM 2017: किसानों की आय देश के औसत से अधिक-कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRAM 2017: किसानों की आय देश के औसत से अधिक-कृषि मंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
ग्राम 2017
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों को सम्मान मिला है। आज राज्य में किसानों की आमदनी 88 हजार रुपए वार्षिक है, जबकि देश का औसत 77 हजार रुपए ही है।
प्रभुलाल सैनी बुधवार को कोटा स्थित आरएसी ग्राउण्ड में ग्राम-2017 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश कई फसलों में देशभर में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि नवाचार, प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, वेयर हाउसिंग और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन के जरिए राज्य में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जैविक कृषि पर जोर दिया जा रहा है। यहां के किसान नई-नई पहल करने के लिए भी उत्साहित रहते हैं।
कृषि क्षेत्र में सहयोग करेगा मलेशिया
ग्राम आयोजन में सहभागी राष्ट्र मलेशिया के राजदूत हिदायत बिन अब्दुल हमीद ने कहा कि क्षेत्रफल में छोटा होने के बावजूद नवीन शोध के जरिए कृषि में तकनीकी के सफल प्रयोगों की बदौलत मलेशिया ने कृषि के क्षेत्र में बढत हासिल की है। अब मलेशिया इस तकनीकी ज्ञान को साझा कर राज्य में कृषि क्षेत्र में निवेश और यहां के कुशल नेतृत्व में किसानों की बेहतरी के लिए काम करने के लिए आशान्वित है।