{"_id":"594be8244f1c1beb2a8b45b4","slug":"government-ordered-inquiry-of-caste-question","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की जाति पूछने के मामले में सरकार ने दिए जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की जाति पूछने के मामले में सरकार ने दिए जांच के आदेश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों से उनकी जाति पूछने का मामला सामने आने के बाद सरकार ने सतर्कता दिखाते हुए सफाई दी है। अब मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि सरकार की ओर से डॉक्टरों की जाति पूछने को लेकर कोई आदेश नहीं निकाला गया है। यदि ऐसा कोई आदेश किसी ने निकाला है तो वे इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने इस सम्बंध में चिकित्सा—स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता से मामले की जांच कराने की बात कही है और इस सम्बंध में आदेश भी निकाले हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को डॉक्टरों से उनकी जाति पूछने के आदेश को लेकर प्रदेशभर में चर्चाओं का दौर था। यह आदेश निदेशालय, चिकित्सा—स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं की ओर से निकालने की बात सामने आई थी। जिसके तहत बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और नागौर में कार्यरत डॉक्टरों से उनका नाम, जाति और वे वहां कब से कार्यरत है, आदि की जानकारी ईमेल से मांगी गई थी।