फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Government hospitals will start soon in Modular Operation Theater

सरकारी अस्पतालों में जल्द ही शुरू होंगे मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, हाईकोर्ट में बताया

Mon, 11 Dec 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
Government hospitals will start soon in Modular Operation Theater
डेमो इमेज
जोधपुर शहर के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर शुरू होने वाले हैं। सरकार की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने लहरी देवी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर जनहित याचिका दायर की थी। इस पर शहर के तीनों बड़े अस्पतालों की दुर्दशा को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। आज हाईकोर्ट जस्टिस जीके व्यास व जस्टिस वीके माथुर की खंडपीठ में मामले को लेकर सुनवाई हुई। अस्पताल प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से रिपोर्ट पेश की गई।

हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास ने रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में जो कमियां थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। साथ ही, उनका निरीक्षण भी करवाया गया है। वहीं, सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कहा गया कि मॉड्यूलर थियेटर तैयार हैं, अस्पताल प्रशासन को हैंडओवर लेने के लिए पत्र भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन


न्यायमित्र एमएस सिंघवी ने आज पेश की गई रिपोर्ट पर अध्ययन करने एवं सुझाव देने के लिए समय मांगा। जिस पर कोर्ट ने 15 दिसम्बर को अगली सुनवाई तय की है। सुनवाई के दौरान तीनों अस्पतालों के अधीक्षक और एडीएम सिटी सीमा कविया को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed