फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   google showing shocking result about vasundhara and ashok gehlot

वसुंधरा की खोज जोधपुर में, तो गहलोत की तलाश जयपुर में...

Wed, 03 May 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 03 May 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
google showing shocking result about vasundhara and ashok gehlot
अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे

राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहें है। उधर, डेढ़ महीने पहले बतौर मुख्यमंत्री अपनी दूसरी पारी खेल रहीं वसुंधरा राजे ने जन्म दिन मनाया। हमने वर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इंटरनेट पर कितनी लोकप्रियता है, इसे सर्च किया, तो नतीजे चौंकाने वाले थे।

विज्ञापन


राजस्थान में वसुंधरा और गहलोत, दोनों नेताओं ने अपने वर्तमान पदों से भले ही पहचान बना रखी हो, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में इन्हें वर्तमान सही पदों से नहीं जाना जाता। मतलब यह कि दोनों नेताओं की सोशल मीडिया टीम उन्हें इंटरनेट पर सही पहचान दिलाने में नाकामयाब रही है। गूगल ट्रेंड में दोनों ही नेता सर्च तो होते है, लेकिन उनके नाम के साथ केवल 'इंडियन पॉलिटिशियन' लिखा आता है न कि पूर्व मुख्यमंत्री या वर्तमान मुख्यमंत्री।
विज्ञापन


इससे जाहिर होता है कि अपने आप को जन—जन का नेता कहने वाले ये दोनों दिग्गज अभी तक इंटरनेट की दुनिया में अपनी वर्तमान सही पहचान बनाने में विफल रहे हैं। इसका कुछ कारण इन नेताओं के लिए काम करने वाले अधिकारी व कार्यकर्ता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, देवेंद्र फडनवीस, चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं की इंटरनेट पर सही पहचान बताई जा रही है। गूगल पर अरविंद केजरीवाल लिखने से ही उनके नाम के आगे सीएम अरविंद केजरीवाल लिखा हुआ आता है।

इधर, देवेंद्र फडनवीस का नाम गूगल में लिखने पर उन्हें वर्तमान पद के हिसाब से सीएम महाराष्ट्र लिखा अपने आप आता है। वहीं, चंद्रबाबू नायडू का नाम लिखते ही सीएम आंध्र प्रदेश लिखा हुआ अपने आप आ जाता है।

बिहार को पिछड़ा मानते हैं, लेकिन इंटरनेट पर नीतीश कुमार सही पहचान बनाने में कामयाब हो गए हैं। उनका नाम लिखने पर उन्हें वर्तमान पद के हिसाब से सीएम बिहार बताया जा रहा है। उनकी सोशल मीडिया टीम उन्हें पहचान दिलाने में कामयाब है।

मध्य प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज चौहान की भी इंटरनेट पर हालत वसुंधरा और गहलोत के जैसी ही है। गूगल में शिव राज चौहान लिखने पर उन्हें वर्तमान पद के बजाए मेंबर अॉफ पार्लियामेंट लिखा हुआ आ रहा है।

चौंकाने वाली इनकी खोज

गूगल ट्रेंड के पिछले पांच वर्ष के नतीजे बताते हैं कि अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को समय—समय पर पूरी दूनिया से लोगों ने सर्च किया। जिसमें सबसे अधिक सर्च राजस्थान से ही किया गया। लेकिन चौंंकाने वाली बात यह है कि अशोक गहलोत को सबसे अधिक सर्च जयपुर से किया गया। जबकि वसुंधरा राजे को सबसे गूगल में सबसे अधिक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले जोधपुर से किया गया। नतीजे यह भी बताते है औसतन वसुंधरा राजे की लोकप्रियता गूगल में अशोक गहलोत से अधिक ही रही है।


दोनों नेता फिर चर्चा में

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत आजकल फिर से नेशनल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहें हैं। जहां राजे को केन्द्रीय केबिनेट में स्थान देने की चर्चाएं चल रही है। वहीं अशोक गहलोत को हाल ही में सोनिया गांधी ने एआईसीसी महासचिव बनाने के साथ गुजरात का प्रभारी भी नियुक्त किया है। गहलोत के सचिन पायलट के साथ कटु रिश्ते और गुजरात में मिली उनको नयी जिम्मेदारी ने उनको खबरों में बनाए रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed