{"_id":"6335010c382d1423a355fd68","slug":"goods-worth-rs-80-lakh-were-recovered-from-diamond-thugs-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: 80 लाख के हीरों के साथ पकड़े गए ठग, 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: 80 लाख के हीरों के साथ पकड़े गए ठग, 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुके
Thu, 29 Sep 2022 07:51 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 29 Sep 2022 07:51 AM IST
सार
राजस्थान में जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने डायमंड ठगी के मास्टरमाइंड सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ डायमंड फ्रॉड के 24 से अधिक मामले चल रहे हैं। सभी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हीरों के साथ पकड़े गए ठग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने डायमंड ठगी के मास्टरमाइंड समेत चार बदमाशों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ डायमंड फ्रॉड के 24 से ज्यादा केस चल रहे हैं। आरोपियों के पास पुलिस ने 80 लाख रुपये का मसरूका डायमंड भी बरामद किया है।
विज्ञापन
बता दें कि चारों आरोपी अब तक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के डायमंड की ठगी कर चुके हैं। इनका मास्टरमाइंड प्रवीण जैन उर्फ प्रवीण भाई उर्फ पप्पू है।
एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने बताया, 21 सितंबर को चिराग भाई ने श्याम नगर थाने में डायमंड ठगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। चिराग ने रिपोर्ट दी कि 20 सितंबर को फोन आया कि आप माल लेकर राणी सती नगर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। जहां ऑफिस में एक पार्टी मिली। इनसे 6 डायमंड 12 कैरेट के दिए। एक लाख रुपये लेकर लेकर वापस आ गया।
विज्ञापन
फिर दिन में करीब 3.15 बजे पार्टी का दोबारा फोन आया। डायमंड की डिमांड की। चिराग वापस पार्टी के ऑफिस पहुंच गया। पार्टी ने 17 पैकेट माल खरीदा। चिराग और उसके साथ को बगल वाले चैंबर में बैठा दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। इसके बाद मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने डायमंड ठगी का मास्टरमाइंड सहित चार को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से में प्रवीण जैन उर्फ प्रवीण भाई उर्फ पप्पू मास्टरमाइड है। इसके खिलाफ देश में डायमंड फ्रांड के दो दर्जन से अधिक केस चल रह हैं। आरोपियों के पास से पुलिस को 80 लाख रुपये का डायमंड मसरूका भी बरामद हुआ है। चारों आरोपी अभी तक 20 करोड़ से अधिक की डायमंड ठगी कर चुके हैं।
केस दर्ज होने के बाद सीएसटी के कॉन्स्टेबल अजयपाल ने वारदात में शामिल कार को ट्रेस किया। बदमाशों की तलाश में एक टीम एएसआई जुगल किशोर के नेतृत्व में अहमदाबाद और मुंबई के लिए रवाना की गई। जहां पर टीन ने प्रवीण जैन उर्फ प्रवीण भाई उर्फ पप्पू पुत्र बाबूलाल जैन, हिमांशू जैन पुत्र लक्ष्मीचन्द जैन, विट्ठल भाई पुत्र पूजा भाई, इफ्तेखार आजम उर्फ बबलू पुत्र मोहम्मद आसिक अली को मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस को 80 लाख के हीरे भी मिले हैं।