फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   God Jagannath got ill

भगवान को सर्द-गर्म, रोज लगेगा खास काढ़े का भोग

Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
God Jagannath got ill
भगवान जगदीश - फोटो : अमर उजाला
भगवान भी बीमार होते है। सुनने में अटपटा जरुर लगे, लेकिन राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार ऐसा हुआ है। भगवान बीमारी के कारण आराम फरमाएंगे और उन्हें वापस स्वस्थ करने के लिए 15 दिन तक खास काढ़े का भोग लगेगा। जब वे स्वस्थ्य हो जाएंगे तो उनकी रथयात्रा निकाली जाएेगी।
विज्ञापन


दरअसल, उदयपुर में स्थित भगवान जगन्नाथ के मंदिर में शुक्रवार को महास्नान का आयोजन किया गया। मान्यता है कि इसके बाद भगवान को सर्द-गर्म हो जाता है। इसके चलते उन्हें गर्म तासीर वाले व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और काढ़ा पिलाया जाता है। इस दौरान भगवान को सिंहासन पर नहीं बल्कि पलंग पर आराम करवाया जाएगा। 15 वें दिन उन्हें परवल के रस का सेवन करवाया जाएगा। इस धार्मिक परम्परा का निर्वाह करने के लिए 15 दिन तक भगवान के पट बंद रहेंगे। वे भक्तों को दर्शन नहीं देंगे।
विज्ञापन


समिति के संरक्षक प्रदीप कुमावत का कहना है कि इन पंद्रह दिनों में भगवान को काढ़ा पिलाया जाएगा। 24 जून तक भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। इसके बाद 25 जून को रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी (जगदीश) मंदिर में वेदमंत्रों के साथ पांच सौ किलोग्राम दूध अभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी हुकमराज पुजारी ने बताया कि मंदिर में श्रीसूक्तम और पुरुषसुक्त से पूजा की गई।

भगवान को ठंड से बचाने के लिए गर्म पकवानों के भोग लगाए गए। अब उन्हें सौंठ, अजवाइन, केसर लड्डू और बादाम के हलवे का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed