फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Go to the lawyer and see the situation of dirt

वकील जाकर देखें गंदगी के हालात-हाईकोर्ट

Wed, 12 Jul 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Go to the lawyer and see the situation of dirt
डेमो इमेज - फोटो : Internet
राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के मामले में अधिवक्ता आशीष शर्मा को कहा है कि वे मोतीडूंगरी रोड स्थित बीसलपुर टैंक योजना का दौरा करें। इसके साथ ही अदालत ने अधिवक्ता को वहां के गंदगी के हालात पर अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी की ओर से आयोजित बैठक की मिनिट्स पेश की गई। मिनिट्स में शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के संबंध में लिए गए निर्णयों से अदालत को अवगत कराया गया। जिसका विरोध करते हुए न्यायमित्र अधिवक्ता विमल चौधरी ने कहा कि वर्ल्ड क्लास के नाम पर केवल एक सड़क का विकास कार्य हो रहा है। पूरा शहर गंदगी से अटा हुआ है। इसके अलावा अव्यवस्थित ट्रैफिक की भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अदालत को बताया कि कमेटी में गैर सरकारी सदस्यों की आपत्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सुनवाई के दौरान अदालत के सामने आया कि मोतीडूंगरी रोड पर स्थित बीसलपुर टैंक योजना के आसपास काफी मात्रा में गंदगी है। इस पर अदालत ने अधिवक्ता को वहां का दौरा कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed