{"_id":"58d4a20d4f1c1be6211a2505","slug":"girls-student-protest-in-case-of-warden-alleged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई कहानियों के बीच फंदे से झूली छात्रा का उलझा केस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई कहानियों के बीच फंदे से झूली छात्रा का उलझा केस, प्रदर्शन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने की सड़क जाम।
शहर के महारानी कॉलेज की छात्रा का आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस मामले में बृहस्पितवार को जहां मृतका कोमल प्रजापत के परिजनों ने हॉस्टल वार्डन व सीनियर पर कोमल को परेशान करने के आरोप लगाए थे। वहीं शुक्रवार सुबह हॉस्टल की छात्राओं ने वार्डन के समर्थन में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि उन्हें लिखित में आश्वासन दिया जाए कि कार्रवाई सही प्रकार से की जाए। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल वार्डन का नाम जबरन इस मामले में घसीटा जा रहा है। हालांकि पुलिस भी मामले को आत्महत्या मानकर ही जांच कर रही है। लेकिन मामले में अलग—अलग कहानियां भी सामने आ रही हैं। जहां एक ओर माना जा रहा है कि कोमल ने आत्महत्या इसलिए कि है क्योंकि उसे परीक्षा का दबाव महसूस हो रहा था।
वहीं दूसरी और उसकी सहपाठी छात्राओं का कहना है कि वह क्रिकेटर बनना चाहती थी और इसके लिए उसने उन छात्राओं से कई बार चर्चा भी की। साथ ही उसने बातों बातों मे बताया कि वह क्रिकट एकेडमी भी ज्वाइन करना चाहती थी। उसके कमरे से भी एक कागज बरामद हुआ है जिस पर इस सबंध में कुछ लिखा हुआ है।