{"_id":"593137184f1c1bf946bda920","slug":"girls-is-being-beaten-by-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की हैवानियत : अपनी मासूम बच्चियों को गर्म सलाखों से दागा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की हैवानियत : अपनी मासूम बच्चियों को गर्म सलाखों से दागा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपित पिता और मां
- फोटो : amar ujala
जोधपुर में एक पिता ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी मासूम बच्चियों को गर्म सलाखों से दाग दिया। इसके बाद बच्चियों को अस्पताल ले जाने की बजाय कमरे में ही बंद कर दिया। आसपास के लोगों ने जब बच्चियों के रोने की आवाज सुनी, तब जाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नागोरीगेट थाना इलाके के चामुंडा कॉलोनी निवासी पपसा मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे हैं। बृहस्पतिवार रात को उसने अपनी दो मासूम बच्चियों की किसी छोटी सी गलती पर तैश में आकर ऐसी सजा दी कि उन्हें देखकर हर किसी का दिल पसीज जाए। गुस्साए बाप ने अपनी मासूम बच्चियों को गर्म सलाखों या चिमटे से उनके शरीर पर जगह—जगह दाग दिया। इसके बाद उनसे मारपीट की और घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाने की बजाय घर में बंद कर दिया। इसके बाद जब आसपास के लोगों ने बच्चियों के रोने के आवाज सुनी तो पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चियों को उसके चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए एमजीएच में भर्ती करवाया। बच्चियों के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपिता मां और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपित पिता ने बच्चियों की नादानी हरकतों से परेशान होकर वारदात करने की बात स्वीकार की है।