{"_id":"5a85811f4f1c1b93268ba3f7","slug":"girls-beaten-in-rajasthan-government-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को 'मुर्गा' बना इतना पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, एक छोटी सी बात पर शर्मनाक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को 'मुर्गा' बना इतना पीटा कि अस्पताल में होना पड़ा भर्ती, एक छोटी सी बात पर शर्मनाक सजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटी सी बात पर स्कूल में छात्राओं को ऐसी सजा मिली कि कोई भी शरमा जाए, लेकिन टीचर को कोई फर्क नहीं पड़ा। पढ़ने के लिए स्कूल आने वाली छात्राओं को एक शर्मनाक सजा दी गई। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
चौंकाने वाला मामला राजस्थान के सीकर जिले से जुड़ा है। यहां सदर थाना इलाके के सबलपुरा गांव में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में छोटी सी बात को लेकर प्रिंसिपल इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने छात्राओं को मुर्गा बनाने का फरमान सुना दिया।
ये फरमान छात्राओं द्वारा प्रार्थना धीमी आवाज में गाने पर सुनाया गया। इसके बाद करीब घंटेभर तक प्रिंसिपल ने छात्राओं को मुर्गा बनाने की सजा को जारी रखा और जब कुछ छात्राएं सजा पूरी नहीं कर पाईं तो उन्हें पीटा गया।

प्रिंसिपल ने दी ये सफाई
demo pic
ऐसे हालात में मारपीट की घटना के बाद घायल चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यहां पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल में आज सुबह धीमी आवाज में स्कूल की प्रार्थना बोलने पर प्रिंसिपल मनीषा चौधरी ने छात्राओं को मुर्गा बना दिया और जमकर मारपीट की।
इसके बाद तबीयत खराब होने पर छात्राओं को एसके अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें बाद में छुट्टी दे गई। उधर, स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा चौधरी ने मारपीट की घटना से इनकार किया है।