{"_id":"593cf5f94f1c1ba75d9beb1c","slug":"girl-recovered-who-were-escaped-from-shelter-home-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर:शेल्टर होम से भागी युवती,देर रात पकड़ में आई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर:शेल्टर होम से भागी युवती,देर रात पकड़ में आई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
मदर टेरेसा होम
- फोटो : amar ujala
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के केडलगंज में मदर टेरेसा होम से बीती रात एक नाबालिग युवती फरार हो गई।
इसके बाद मदर टेरेसा होम में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बाल कल्याण समिति और पुलिस प्रशासन ने बालिका को ट्रेस किया और देर रात करीब एक बजे शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बालिका को हसन खां मेवात से पकड़ लिया।
बालिका मानसिक रुप से कमजोर बताई गई है और पुलिस पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पा रही। वहीं दूसरी ओर मदर टेरेसा प्रबंधक सिस्टर एंजलीना का कहना है कि मदर टेरेसा होम में दिमागी तौर पर मरीज बच्चों को शरण दी जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन घर से भागी हुई युवतियों को पकड़कर मदर टेरेसा होम में भेज देते हैं जिनके साथ उनका तालमेल नहीं बन पाता। इस संबंध में जिला कलक्टर को भी पत्र लिखा जा चुका है। गौरतलब है कि पिछले 2 साल में 8—10 बालिकाएं शेल्टर होम से भाग चुकी हैं। जिनमें कुछ को दस्तयाब कर लिया गया, लेकिन कुछ अभी भी फरार है।