फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ghanshyam tiwari in rajasthan vidhan sabha

सरकार का 'गुरूर' तोड़ने के लिए 'गुरू' बने तिवाड़ी

Fri, 03 Mar 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
ghanshyam tiwari in rajasthan vidhan sabha
विधायक घनश्याम तिवाड़ी
भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी गुरूवार को राजस्थान विधानसभा में अपनी ही पार्टी की सरकार पर बरसे। कई मुद्दों पर सरकार की खिंचाई करते हुए तिवाड़ी ने राज्यपाल के अभिभाषण में रही लिपिकीय त्रुटियों के बहाने यहां तक कह दिया कि 'गुरूर' को गुरु ही तोड़ता है। सत्ता का 'गुरूर' सुधार लिया जाए तो उसे तोड़ने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


विधायक घनश्याम तिवाड़ी अपनी ही पार्टी की सरकार की खिंचाई को लेकर चर्चाओं में रहते है। दो दिन से वे विधानसभा में नहीं बोलने का आरोप लगाकर बयानबाजी कर रहे थे। गुरूवार को उन्हे अभिभाषण पर बोलने का मौका मिला तो कई मामलों पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आरक्षण के मामले में अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि वह दोनों बिलों को लेकर सरकार क्या कार्यवाही करने जा रही है। आन्दोलन की स्थितियां बने, सरकार को इससे पहले प्रभावी कदम उठाना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार चाहे तो राजस्थान में हर वर्ग के आरक्षण की अधिकतम सीमा तय करने का कानून पारित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवाड़ी ने कहा कि पद्मावती विवाद पर कहा कि जो स्थिति बनी वह बहुत दुखद थी, लेकिन इस मामले में पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी गलत जानकारी दी गई। उसने पद्मावती को खिलजी की प्रेमिका बता दिया था। जिसे विवाद के बाद हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed