{"_id":"5a180ce04f1c1b4e718b5404","slug":"general-category-can-get-big-relief-in-rajasthan-know-what-is-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनरल कैटेगरी को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल कैटेगरी को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
राजस्थान में सामान्य वर्ग को बड़ी राहत मिल सकती है। सरकार ने इसके लिए मंथन शुरू कर दिया है। ये राहत मिलती है तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में बड़ा फायदा मिलेगा।
राजस्थान में अजमेर और अलवर में लोकसभा उप चुनाव है। इन चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर और अलवर के दौरे कर रही है। इस दौरान कई संगठनों ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपे हैं। इनमें मुख्य मांग सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की है।

Trending Videos
पहले किसी राज्य ने दिया है या नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम राजे ने अफसरों को इस मांग पर मंथन के निर्देश दिए। जिसके बाद इसको लेकर सचिवालय में हलचल शुरू हो गई है।
सरकार उन राज्यों की जानकारी जुटा रही है जहां इस तरह का प्रावधान लागू किया गया है। वहां के नियम-कायदों के बाद राजस्थान के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
गौरतलब है कि ब्राह्मण, वैश्य, कायस्थ, सिंधी, पंजाबी, खत्री और राजपूत सहित अन्य समाज के लोग लंबे समय से आर्थिक पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकार इस वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की घोषणा कर राहत दे सकती है।