फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gehlot minister Pratap Singh Khachariawas statement on RSS

Rajasthan News: गहलोत के मंत्री खाचरियावास बोले- RSS जितना मजबूत होगा, उतने ही दंगे-फसाद होंगे

Thu, 29 Sep 2022 09:10 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 09:10 AM IST
सार

राजस्थान में नागरिक आपूर्ति खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पर प्रतिबंध लगाने को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा, गांधी परिवार और कांग्रेस ने आतंकवाद का दर्द झेला है, बीजेपी उसे कभी नहीं समझ सकती।

विज्ञापन
Gehlot minister Pratap Singh Khachariawas statement on RSS
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गहलोत सरकार में नागरिक आपूर्ति खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS को लेकर विवादित बयान दिया है। खाचरियावास ने आरएसएस को दंगा कराने वाला संगठन बताया है। उन्होंने कहा, आरएसएस जितना मजबूत होगा, देश में उतने ही दंगे-फसाद भड़केंगे।

विज्ञापन


खाचरियावास ने मीडिया से बात करते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने को अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा, पीएफआई पर बैन लगाने में बीजेपी को आठ साल का समय लगा। गांधी परिवार और कांग्रेस सदा से ही आतंकवाद का दर्द झेलती रही है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी को आतंकवादियों ने 24 गोलियां मारी, वहीं राजीव गांधी को भी बम से उड़ा दिया। गांधी परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस दर्द को सहा है। बीजेपी उसे कभी नहीं समझ सकती है। आज तक बीजेपी के किसी नेता को आतंकवादियों ने नहीं मारा, उनको कोई मारता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र सरकार पर निशाना लगाते हुए खाचरियावास ने कहा, बीजेपी दंगे फसाद करवाती है। धर्म के नाम पर टकराव करवाती है। आरएसएस जितना मजबूत होगा, उतने ही अधिक देश में दंगे फसाद होंगे। देश विरोधी ताकतें चाहती हैं कि भारत में दंगे फसाद होते रहें। बेरोजगारी, भूखमरी, गरीबी और महंगाई के लिए कोई आवाज नहीं उठाए, यह कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed