फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gehlot comment at cm of rajasthan

गहलोत बोले, सीएम राजे की कुर्सी खतरे में है

Mon, 08 May 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 May 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
gehlot comment at cm of rajasthan
अशोक गहलोत - फोटो : amar ujala
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जोधपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम राजे की कुर्सी खतरे में है इसलिए बार—बार दिल्ली के चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन


यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वेष भावना से कार्य कर रही है। उन्होंने जेडीए में हुए गबन के मामले में कहा कि एसीबी सरकार के दबाव में काम कर रही है। सरकार ने पिछले तीन सालों में कोई काम नहीं किया। उन्होंने रिफानरी के मामले में किए गए एमओयू पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 40 हजार करोड़ कम राशि में एमओयू करने की बात कहकर केवल वाहवाही लूटने लगी है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है जिन शर्तो पर कांग्रेस सरकार में एमओयू हुआ उन्ही शर्तो पर एमओयू हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने ने सीएम के जोधपुर में हुए रोड शो को भी फेल करार दिया। जेडीए में गबन के मामले में गिरफ्तार राजेंद्र सोलंकी से मुलाकात पर वे बोले कि वह कोई छुप कर नहीं गए थे, लेकिन समाचार पत्र ने खबर देखकर लगता है कि मीडिया भी सरकार के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसीबी के डीजी पर भी सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। सीएम वसुंधरा राजे की कुर्सी खतरे में है इसलिए बार—बार दिल्ली के चक्कर काट रही है। गहलोत बोले कि सीएम अपनी कुर्सी बचाने के लिए हमारी योजनाओ का शिलान्यास वापस करवा रही है, ताकि जनता को विकास के नाम पर और गुमराह कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed