{"_id":"5a5c7f2b4f1c1ba4268b4806","slug":"ganja-smuggler-arrested-in-baran-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने की ऐसी लत, घर में ही उगा लिया गांजे का पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा करने की ऐसी लत, घर में ही उगा लिया गांजे का पौधा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं नशे की लत से अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के दम पर जीता जा सकता है, लेकिन यहां तो नशे की आदत ने घर में ही जड़ जमा ली। नशेड़ी ने अपने घर में ही गांजे का पौधा उगा लिया।
मामला राजस्थान के बारां जिले से जुड़ा है। यहां कवाई थाना क्षेत्र के टांचा गांव में पुलिस ने गांजे का पौधा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी दलबीर सिंह फौजदार ने बताया कि आरोपी कैलाशनाथ गांजे की तस्करी और सेवन करता है जिसने चोरी-छिपे घर में ही गांजे का पौधा लगा रखा था। मुखबिर से मिली सूचना पर मय जाप्ता दबिश दी गई तो कैलाशनाथ के घर पर एक पौधा गांजे का मिला, जिसमें डोडा एवं कली आई हुई थी। उसका वजन करीब 4.800 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ जारी है।