{"_id":"5a5cd4ee4f1c1b8f268b4939","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-threatening-salman-trying-to-break-his-head-in-jodhpur-jail-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर ने हवालात में की सिर फोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलमान खान को धमकी देने वाले गैंगस्टर ने हवालात में की सिर फोड़ने की कोशिश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
lawrence bishnoi
फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने थाने की हवालात में जो किया उसे देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए। पुलिस रिमांड पर चल रहे लॉरेंस ने खुद का सिर फोड़ने की कोशिश की।
लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त जोधपुर में सरदारपुरा पुलिस के पास रिमांड पर है। जोधपुर के वासुदेव हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में सरदारपुरा पुलिस ने पंजाब की फरीदकोट जेल से लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर ले रखा है। मिली जानकारी के अनुसार, वह पुलिस को पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहा है। इस बीच शनिवार को उसने पुलिस पर प्रेशर बनाने के लिए अपना सिर फोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
इस बीच रिमांड अवधि खत्म होने पर सोमवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन और पुलिस को सौंप दिया गया। अब उसे सत्रह जनवरी को वापस अदालत में पेश किया जाएगा। सरदारपुरा पुलिस ने उसे तीसरी बार रिमांड पर लिया है।

Trending Videos
सलमान खान को इसलिए दी थी धमकी
lawrence bishnoi
लॉरेंस बिश्नोई ने पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान फिल्म अभिनेता और हिरण शिकार प्रकरण के आरोपी सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
बिश्नोई ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सलमान को जोधपुर में ही मारेगा। दरअसल, लॉरेंस का संबंध बिश्नोई समाज से है और बिश्नोई समाज हिरण एवं अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए सबसे आगे रहता है। बताया जा रहा है कि उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी इसी के मद्देनजर दी।