{"_id":"595c5e744f1c1bf0138b474c","slug":"gangster-family-trying-to-pressurize-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी-फ्रिज में गैंगस्टर का शव, समाज-परिवार बना रहे हैं सरकार पर दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डी-फ्रिज में गैंगस्टर का शव, समाज-परिवार बना रहे हैं सरकार पर दबाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
इसी डीप फ्रिज में रखा है शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार एनकाउंटर के 11 दिन बाद भी नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर एडीजे कोर्ट परबतसर ने गैंगस्टर के भाई के अंतरिम जमानत पर सुनवाई करते हुए शव के अंतिम संस्कार की तारीख और समय पूछा है।
विज्ञापन
आज उसके भाई की जमानत पर सुनवाई होगी, वहीं माना जा रहा है आज या बृहस्पतिवार को गैंगस्टर के शव का अंतिम संस्कार हो सकता है। वहीं दूसरी और शव को डी-फ्रिज में रखवा दिया गया है। गैंगस्टर के गांव सांवराद में अभी तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
करणी सेना के नेता अभी भी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, राजपूत समाज व करणी सेना के नेताओं ने मंगलवार को भी सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। लेकिन शव का अंतिम संस्कार कब होगा, इसको लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और यहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस नजर रख रही है।