फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   gangster anandpal singh full encounter update

हरियाणा से मिला सुराग और फिर यूं चला एनकाउंटर आॅपरेशन

Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
gangster  anandpal singh full encounter update
फाइल फोटो
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल को जिन्दा पकड़ने की व्यूह रचना राजस्थान पुलिस ने शनिवार की दोपहर ही रच ली थी। इसमें हरियाणा पुलिस का भी अहम सहयोग रहा है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा से उसके दो गुर्गों को हरियाणा पुलिस ने शनिवार दोपहर अरेस्ट किया था। इसके बाद राजस्थान पुलिस से आनंदपाल के चुरू में होने की पुख्ता सूचना मिली।
विज्ञापन


इसके बाद चुरू पुलिस ने ने उसे जिन्दा पकड़ने की व्यूह रचना बनाई। वह मालासर गांव में हाइवे के पास एक मकान में छिपा हुआ था। यह मकान श्रवण सिंह का बताया जा रहा है। श्रवण सिंह नीचे रहता था जबकि आनंदपाल इस मकान में उपर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जैसे ही एसपी राहुल बारहठ के नेतृत्व में टीम पहुंची तो आनंदपाल ने फायर खोल दिया। उसके बाद पुलिस की ओर से जबावी कार्रवाई की गई। दोनों से ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। इस दौरान गांव में दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान उसके साथी भी मौजूद थे। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed