{"_id":"594f714b4f1c1b813a8b49c8","slug":"gangster-anandpal-singh-encountered-by-rajasthan-police-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल एनकाउंटर: आॅपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपाल एनकाउंटर: आॅपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवार्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan dgp manoj bhatt
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर करने के आॅपरेशन में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
डीजीपी मनोज भट्ट ने रविवार को जयपुर में बताया कि उन्होंने बताया कि इस आॅपरेशन मे 35 से 40 जवान और पुलिस अधिकारी शामिल थे। इस दौरान कांस्टेबल सोहन लाल को गोली लगी है। उसकी हालात अभी गंभीर बनी हुई है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सोहनलाल का इलाज चल रहा है। जबकि एक अन्य धर्मपाल की जांघ में गोली लगी है। उसकी हालात खतरे से बाहर है।
भट्ट ने कहा कि इन दोनों के नाम गैलेंट्री अवार्ड के लिए भेजे जाएंगे। जबकि एक इंस्पेक्टर शूरवीर के हाथ में फ्रेक्वर हुआ है। इस आॅपरेशन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को राजस्थान पुलिस पुरस्कार देगी।

आनंदपाल पर था पांच लाख का ईनाम
आनंदपाल पर था पांच लाख का ईनाम
- फोटो : File
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर लूट, डकैती, गैंगवार, हत्या जैसे दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह राजस्थान पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी था। आनंदपाल का नाम अपराध की दुनिया में करीब 11 साल पहले सामने आया था। 2006 में उसने राजस्थान के डीडवाना में जीवनराम गोदारा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। सीकर के गोपाल फोगावट हत्याकांड को भी आनंद पाल ने ही अंजाम दिया। वह इन सभी मामलों में फरार था और उस पर सरकार ने पांच लाख रुपए का ईनाम घोषित किया। एनकाउंटर से पहले सिरसा से अरेस्ट उसके दो रिश्तदारों गट्टू और देवेंद्र पर भी एक—एक लाख रुपए का ईनाम घोषित है।