फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangrape of Jaipur girl in Delhi forced marriage of girl

Rajasthan: जयपुर की युवती से दिल्ली में गैंगरेप, जबरन निकाह भी कराया, बॉयफ्रेंड जॉब दिलाने के बहाने ले गया था

Wed, 12 Oct 2022 12:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 12 Oct 2022 12:24 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे अपने घर लेकर गया, जहां उसके साथी पहले से मौजूद थे। वहां नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवक ने उसे जबरन निकाह कर लिया। उसके बाद रेप कर अश्लील वीडियो बना लिए।

विज्ञापन
Gangrape of Jaipur girl in Delhi forced marriage of girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जयपुर की युवती से दिल्ली में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि बॉयफ्रेंड युवती को जॉब दिलाने के बहाने दिल्ली ले गया, जहां उसने जबरदस्ती निकाह कर लिया। फिर छह युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की के अश्लील वीडियो भी बना लिए।

विज्ञापन


युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दो अगस्त 2022 को चार बजे नदीम उसे घर से भगा ले गया। एक दिन अजमेर रुकने के बाद वह उसे दिल्ली ले गया, जहां नदीम के साथी पहले से मौजूद थे। लड़की को देखते ही वे बोले-या खुदा हम कामयाब हो गए। इससे पहले युवती कुछ समझ पाती, उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। रात एक बजे काजी बुलाकर उसका नदीम से निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में नदीम ने उसके साथ रेप किया। नदीम ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। नदीम ने धमकी दी कि हमारा निकाह हो चुका है। तेरी भलाई इसी में है कि तू सबकुछ भूल जा। जयपुर जाने की बात की तो तेरे पिता और भाई को मार देंगे। हम बहुत खुंखार लोग है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि नदीम, मोहसिन, दानिश, नजाकत, फुरकान और नसीम ने रेप किया है। झोटवाड़ा के एसीपी प्रमोद स्वामी ने बताया कि झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में तथ्यों के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed