फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Freedom from the ghosts in pushkar

लगा भूत प्रेतों से मुक्ति का मेला...एक डूबकी ही काफी है

Tue, 27 Jun 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
Freedom from the ghosts in pushkar
इस कुंड में लगाई डूबकी - फोटो : अमर उजाला
तीर्थराज पुष्कर से कुछ दूर स्थित एक अन्य तीर्थस्थल पर मंगलवार का नजारा अनोखा था। यूं कहें यहां एक खास मेला लगा। इस मेले में बड़ी संख्या में लोग लोग भूत—प्रेत जैसी व्याधियों से मुक्ति पाने पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान यहां पूजा अर्चना हुई और खास मुहूर्त में कुंड में स्नान कर प्रेत आत्माओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना भी की गई। यह तीर्थस्थल सुधाबाय गया कुण्ड है। जहां हर साल मंगला चतुर्थी को यह मेला आयोजित होता है। 
विज्ञापन


सुधाबाय में स्नान करने के लिए श्रद्धालु का आना अलसुबह से ही शुरु हो जाता है। यहां मान्यता है कि चतुर्थी तिथि और मंगलवार होने पर गया माता स्वयं इस कुण्ड में विद्यमान रहती है। इस दिन यहां स्नान करने से अदृश्य आत्माओं से छुटकारा मिलता है। इस दिन पूर्वजों और पितरों का श्राद्ध तर्पण करने का भी विशेष महत्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राम ने प्रवाहित किए थे दशरथ के पिंड

Freedom from the ghosts in pushkar
अात्‍मा
भगवान राम ने पिता दशरथ की मृत्यु के बाद पिंड गया कुण्ड में प्रवाहित किए थे। इसके बाद दशरथ की आत्मा को शांति मिली थी।  

इस मान्यता के चलते सुधा बाय कुण्ड में लोग स्नान और पूजा करने आते है। गया कुण्ड के पानी से छूने मात्र से ही यातनाएं देने वाली आत्माएं मनुष्य के शरीर को छोड़ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed