{"_id":"5927ecde4f1c1ba93e53809d","slug":"free-yoga-pranayama-camp-going-to-stay-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क योग—प्राणायाम शिविर में जाने स्वस्थ रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क योग—प्राणायाम शिविर में जाने स्वस्थ रहने के गुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
योग करते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भूतपूर्व सैनिक वैलफेयर सोसायटी और सुजस सांस्कृतिक सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार से निशुल्क योग प्राणायाम और ध्यान शिविर की शुरुआत की गई।
मुरलीपुरा वार्ड नम्बर 5 स्थित देव नगर के सरदारजी का फार्म शिव मंदिर में सुबह 5 बजे से शुरू हुए निशुल्क योग प्राणायाम और ध्यान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि पार्षद सुशील शर्मा, भंवर सिंह राठौड़ और भूतपूर्व सैनिक वैलफेयर सोसायटी के ईश्वर सिंह तंवर रहे। शिविर में पहले दिन शामिल हुए लोगों को योग और प्राणायम द्वारा स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए। योगा टीचर रानिका ने शिविर में शामिल लोगों को अनुलोम—विलोम, सूर्य नमस्कार सहित कई तरह की योग क्रियाएं करवाई। सुजस संस्थान की अंजू जांगिड़ ने बताया शिविर सुबह 5 बजे से 6:30 बजे तक चलेगा।