फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fraud in jodhpur by social sites

Like से 'कमाई' के नाम पर करोड़ों की ठगी

Mon, 19 Jun 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
fraud in jodhpur by social sites
demo pic
दिल्ली से संचालित एक कंपनी ने जोधपुर के कई लोगों से सोशल साइट के पेज लाइक कराने के एवज में कमाई का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है। पीड़ितों ने अदालत के मार्फत पुलिस की शरण ली है। अब पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल, शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11  में रहने वाले सवाईलाल पुत्र प्रभुलाल माहेश्वरी ने इस्तगासे के जरिये प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया है कि उसके मोबाइल पर गत वर्ष  दिल्ली की एक कंपनी जीवनदाता इंडस्ट्रीज नाम से मैसेज मिले थे। जिसमें कंपनी ने सदस्यता के लिए कहा था। इस पर वह कंपनी के ओर से बताए गए नियमों के आधार पर जुड़ गया और पहली बार में 34 हजार 517 रुपए रुपए जमा कराए। बदले में कंपनी की सोशल साइट पर पेज लाइक करने पर उसके खाते में प्रति लाइक पर 8 रुपए आने लगे। इस पर उसने अपने परिवार व रिश्तेदारी में करीबन 15 लोगों के रुपए इनवेस्ट कर डाले।
विज्ञापन


कंपनी की ओर जोधपुर आकर प्रतिनिधि होटलों में सेमिनार करते और अच्छे निवेश वालों को पुरस्कृत कर जाते थे। धीरे—धीरे सवाईलाल ने कई और लोगों को भी इससे जुड़वा दिए। अपने परिवार व रिश्तेदारों के करीब सवा पांच लाख रुपए कंपनी में लगा दिए। मगर बाद में कंपनी के प्रतिनिधियों ने फोन उठाने बंद करने के साथ ही साइट ही बंद कर दी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले में करोड़ों की ठगी होने की आशंका जताई है। अब इसकी जांच प्रताप नगर पुलिस थाने के एसआई जसराज कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed