{"_id":"592034cb4f1c1bd520f25c8f","slug":"four-children-from-bangle-factory-get-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूड़ी कारखाने से चार बच्चों को करवाया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूड़ी कारखाने से चार बच्चों को करवाया मुक्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 May 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना इलाके में शनिवार को मानव तस्करी विरोध यूनिट ने कार्रवाई करते हुए चार बाल मजूदरों को मुक्त करवाया है। इन बच्चों से चूड़ी बनाने का काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि नींदड़रावजी के रास्ते में मकान नम्बर 4006 में मासूमों से काम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूचना को पुख्ता करके मानव तस्करी यूनिट नवरंग सिंह के नेतृत्व पर मौके पर पहुंची। वहां चार बच्चे काम करते मिले। यहां बिहार का रहने वाला युवक मुस्तफा इन बच्चों से काम करवा रहा था। मुस्तफा इन बच्चों को बिहार से इनकी इच्छा के विरुद्ध लेकर आया था। मुस्तफा इन बच्चों को बंदी बनाकर चूड़ी का कारखाना चलवा रहा था। पुलिस ने मुस्तफा को पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि इन बच्चों को गांवों से खरीदकर लाया गया था और जयपुर में काम करवाया जा रहा था।