{"_id":"58f2dea14f1c1bca68cf57b5","slug":"four-arrested-in-case-of-cyber-fraud-with-ias-jc-mohanthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस मोहंती को ठगी का शिकार बनाने वाले है ये शातिर......","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस मोहंती को ठगी का शिकार बनाने वाले है ये शातिर......
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
साईबर ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान में पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे सी मोहंती को साईबर ठगी का शिकार बनाने वाले चार शतिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। बिहार के नालंदा से चारों आरोपियों को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को करीब सवा दो लाख रुपए, 14 मोबाइल व 52 सिम मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभी तक 150 से ज्यादा ठगी की वारदातों का अंजाम दे चुकी है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी बिहार नालंदा राजगीर निवासी विकास चौरसिया, दीपक चौरसिया, प्रदीप चौरसिया व आलोक चौरसिया है। इनमें दीपक व प्रदीप साला—जीजा है। जबकि दीपक व आलोक चचेरे भाई है। कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच की टीम इन्हें ट्रांजिट वारंट पर लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है आईएएस मोहंती को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर इन बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। मोहंती ने इस सबंध में अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन