{"_id":"59d5f07d4f1c1bc9538b5d61","slug":"former-union-minister-may-be-able-to-increase-the-difficulties-this-is-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केन्द्रीय मंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ये है मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व केन्द्रीय मंत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
जयपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-7 में पूर्व केन्द्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण में पीड़िता की रिवीजन अर्जी पर बहस पूरी हो गई है। अदालत ने फैसले के लिए 16 अक्टूबर को सुनवाई तय की है।
मामले के अनुसार हरियाणा निवासी विवाहिता ने मेघवाल सहित 17 लोगों के खिलाफ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2011 में वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए उसे बेहोश कर कई लोगों से दुष्कर्म कराता था। वैशाली नगर पुलिस ने प्रकरण में एफआर लगा दी थी। इसके खिलाफ पीड़िता की ओर से प्रोटेस्ट पिटिशन दायर की गई। जिसे खारिज करते हुए अदालत ने एफआर को स्वीकार कर लिया था। इसके खिलाफ पीड़िता की ओर से रिवीजन अर्जी दायर की गई थी।