फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   former state minister Gopal Kesawat daughter kidnapped in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में पूर्व मंत्री की बेटी का अपहरण, फोन कर कहा था-पापा जल्दी आओ कुछ लोग पीछा कर रहे हैं

Tue, 22 Nov 2022 02:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Nov 2022 02:46 PM IST
सार

कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने बताया कि उनकी बेटी शाम को सब्जी खरीदने गई थी, तभी उसका अपहरण हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
former state minister Gopal Kesawat daughter kidnapped in Jaipur
कांग्रेस नेता की बेटी का अपहरण - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत की बेटी का अपहरण कर लिया गया। कांग्रेस नेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच में सीएएसटी और डीएसटी की टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस नेता की 21 साल की बेटी अभिलाषा केसावत का प्रतापनगर थाना इलाके से अपहरण हो गया। गोपाल केसवात ने कहा कि उनकी बेटी सोमवार शाम करीब पांच बजे सब्जी खरीदने गई हुई थी। शाम छह बजे उसका फोन आया कि पापा मेरे पीछे कुछ लड़के लगे हुए हैं। तुरंत गाड़ी लेकर आ जाओ। इसके बाद कांग्रेस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वहां न बेटी मिली और न उसकी स्कूटी। उनकी बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन


चार लोगों पर केस दर्ज
गोपाल केसावत ने प्रताप नगर थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद कांग्रेस नेता गोपाल केसावत ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं। गोपाल केसावत ने चार लोग जय सिंह, विजेंद्र, देवेन्द्र और राधा पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गोपाल केसावत ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही इन चारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरपोर्ट के पास मिली नेता की बेटी की स्कूटी
थाना अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सर्च की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मंगलवार सुबह अभिलाषा की स्कूटी एयरपोर्ट के पास मिल गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिलाषा की तलाश कर रही है।

पहले भी गोपाल केसावत पर हो चुके हैं हमले
बता दें कि गोपाल केसावत पिछली गहलोत सरकार में घुमंतू विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उनपर पहले भी कई बार निजी रंजिश के चलते हमला हो चुका है। गोपाल केसावत ने बताया कि उन्होंने 2014 में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया था। उसके चलते कई लोगों से मेरी दुश्मनी हुई है। राजनीतिक द्वेष के चलते दो साल पहले भी पूरे परिवार को खतरा होने के कारण तत्कालीन डीजीपी से  सुरक्षा देने की मांग की थी। तीन महीने पहले भी मेरे घर पर हमला हुआ था। मेरी गाड़ी के शीशे तोड़े गए थे।


पुलिस पर लगाए आरोप
पुलिस को सूचना भी दी थी लेकिन इस मामले में कुछ नहीं हुआ। गोपाल केसावत ने कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर खतरा बना हुआ था पर पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। पुलिस को जांच में देखना चाहिए कि क्यों बार-बार मुझे और मेरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed