{"_id":"5a5cbf9b4f1c1b68268b48a6","slug":"former-minsiter-son-death-due-to-swine-flu-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में जानलेवा बन रहा स्वाइन फ्लू, पूर्व मंत्री के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में जानलेवा बन रहा स्वाइन फ्लू, पूर्व मंत्री के बेटे की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 15 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
demo pic
राजस्थान में स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए भले सरकार के स्तर पर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन यहां यह जानलेवा बनता जा रहा है। ताजा मामले में पूर्व मंत्री के बेटे की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में इस साल एक जनवरी के बाद से अब तक स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आज पूर्व मंत्री हरि सिंह यादव के बेटे भूपेंद्र की मौत होना सामने आया है। मंत्री हरि सिंह यादव का संबंध अलवर जिले से है। यहां अलवर में साल 2018 के 14 दिन में ही स्वाइन फ्लू के डेढ़ दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। हरि सिंह के बेटे भूपेंद्र यादव का इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

Trending Videos
300 से ज्यादा मौतें
मृतक भूपेंद्र यादव पुरातत्व विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में भानगढ़ में तैनात था। भानगढ़, गोलाकाबास और टहला में भी अब तक पांच मरीज स्वाइन फ्लू पॉजीटिव सामने आ चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में आज एक दिन में तीन लोगों की मौत होना सामने आया है। इनमें जयपुर में 2, जोधपुर में 1 मरीज शामिल है। वहीं, 8 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान में वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू के कारण करीब 300 से ज्यादा मौतें हुई थीं। जबकि 3200 से अधिक लोग स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिले थे। स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में मांडलगढ़ से भाजपा विधायक रही कीर्ति कुमारी का भी निधन हो गया था।