फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   former minister comment about jankalyan shivir

जनकल्याण शिविरों को पूर्व मंत्री धारीवाल ने बताया फेल

Sat, 20 May 2017 04:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
former minister comment about jankalyan shivir
शांति धारीवाल - फोटो : amar ujala
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में यूडीएच मंत्री रहे शांति धारीवाल ने राज्य सरकार की ओर से लगाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविरों को पूरी तरह फेल करार दिया है। धारीवाल शनिवार को कोटा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


धारीवाल ने मीडीया से मुबातिब होते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर पूरी तरह फेल हैं।  ज्यादातर लोगो को कांग्रेस सरकार के वक्त ही पटटे दिए जा चुके हैं। ऐसे में इन शिविरों में वो काम किए जा रहे हैं जो आफिस में बैठकर किए जा सकते हैं। पूर्व मंत्री ने जनकल्याण शिविर पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर वाकई लोगो को राहत पहुंचाने के लिए शिविर लगाए गए हैं तो फिर नियमो में तो कोई बदलाव नही किया। ऐसे में पट्टे लेने के आवेदक भी शिविरों में नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन


धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त जारी कि गई प्रशासन शहरों के संग अभियान की हूबहू नकल कर सरकार झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। शिविरों में मिल रहे पट्टों के आकंड़े ही बता रहे हैं कि जितना हल्ला सरकार शिविरों का मचा रही है उसके मुकाबले कितने लेागों को पटटे मिल रहे हैं ये बताती तो ज्यादा अच्छा रहता। पूर्व मंत्री ने सरकार से मांग की है कि अगर वो जनकल्याण शिविर के माध्यम से जनता को राहत पहुंचाना चाहती है तो नियमों में बदलाव कर वंचित लोगों को पट्टे मुहैया करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed