फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former Chief Ministers will get lifetime bungalows and staff

पूर्व मुख्यमंत्रियों को मिलेगा आजीवन बंगला और 9 का स्टाफ

Wed, 17 May 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 17 May 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Former Chief Ministers will get lifetime bungalows and staff
राज्यपाल कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्रियों को जयपुर या किसी भी शहर में जिंदगीभर के लिए आवास मिलेगा और वे अपने साथ 9 जनों का स्टाफ रख सकेंगे। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने 'राजस्थान मंत्री वेतन (संशोधन) विधेयक' पर बुधवार को हस्ताक्षर कर दिए।
विज्ञापन


बिल के तहत अब पूर्व मुख्यमंत्रियों को, जिन्होंने पांच वर्ष पूरे किए हों, को आजीवन केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। घर, स्टाफ और टेलिफोन आदि सभी भत्ते भी मिलेंगे। राजस्थान सरकार ने पिछले महीने ही ये बिल विधानसभा में पेश किया था। पास होने के बाद इसे राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेज दिया गया था। हाल ही इस बिल को लेकर भाजपा के ही वरिष्ठ विधायक और दीनदयाल वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इस बिल से सामंतशाही बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर यह आरोप तक लगाए थे कि वे इस बिल के जरिए वर्तमान सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगला नम्बर 13 पर कब्जा करना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा था कि बंगला नम्बर 13 पर सरकार के करोड़ों रूपया खर्च कर इसे एक आलीशान महल में बदल दिया गया है और बाहर से इसकी किले बंदी कर दी गई है। इस संपदा का बाजार मूल्य कम से कम 2000 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने इस विधेयक के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्रियों को कानून बनाकर जीवनभर के लिए असामान्य सुविधाएं देने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जागीरदारी प्रथा को स्थापित किए जाने का प्रयास है।


तिवाड़ी ने राज्यपाल को ये बिल पास नहीं करने के लिए पत्र भी लिखा था। अपनी ही पार्टी में बगावत पर उतर आए तिवाड़ी के व्यवहार को लेकर केंद्र स्तर से अनुशासनहीनता का नोटिस भी जारी किया गया था। जिसका उन्होंने जबाव में कहा था कि मुझे जान का खतरा है, इस कारण पार्टी की बैठकों में वे नहीं जाते। भाजपा ने उनके सभी पद हटा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed