फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Forest guard recruitment exam admit card released

Rajasthan: वनरक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ड्रेस कोड सहित इन गाइडलाइंस का अभ्यर्थी रखें ध्यान

Tue, 06 Dec 2022 09:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Dec 2022 09:43 PM IST
सार

वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया था। जिस कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब परीक्षा 11 दिसंबर को होगी, जिसमें चार लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Forest guard recruitment exam admit card released
राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा - फोटो : RSMSSB Forest Guard Exam

विस्तार

प्रदेश में अब चार लाख से ज्यादा युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 नवंबर को रद्द की गई वनरक्षक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन


11 दिसंबर को दो पारी में वनरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, वहीं दूसरी पारी के परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि वनरक्षक दूसरी पारी का पेपर आउट होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। ऐसे में 11 दिसंबर को फिर से भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा सिर्फ संभाग के मुख्यालय पर दो पारी में होगी। इसमें दूसरी पारी की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 4 लाख 2 हजार 129 अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

यह रहेगी गाइडलाइन

परीक्षा के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई ड्रेस कोड की पालना करना भी अनिवार्य होगी। ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान पानी की बोतल, पर्स, बैग, ज्योमैट्री, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, तख्ती, पैड, गत्ता, पैन ड्राइव, रबर, टेबल स्कैनर, किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर लाने पर रोक रहेगी। इसके साथ ही डेढ़ घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर रिपोर्टिंग करने के साथ ही परीक्षा समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12- 13 नवंबर को हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 2300 पदों के लिए 12 और 13 नवंबर को 4 पारियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश के 16 लाख 36 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 12 नवंबर को दूसरी पारी का पेपर सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed