फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Foreign couple got married with Hindu customs in jaisalmer

जर्मनी के युवक ने मुस्लिम युवती के साथ लिए सात फेरे, हिंदू रीति-रिवाज से बंधे एक डोर में

Tue, 21 Nov 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Foreign couple got married with Hindu customs in jaisalmer
समारोह में विदेशी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
एक विदेशी युवक एक मुस्लिम युवती के साथ जर्मनी से आया और हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कर ली। इन सात फेरों की पूरे शहर में चर्चा है।
विज्ञापन


जैसलमेर में एक विदेशी जोडे़ ने हिन्दू परम्पराओं के अनुसार शादी कर सात जन्म तक साथ रहने के वचन लिए। अपने जीवन की यादों को और अधिक रोचक बनाने के लिए आए जर्मनी के युगल ने यहां पर हिंदू रीति रिवाज से शादी की और जीवन भर के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। स्वर्णनगरी की एक होटल में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। सारी रस्मों को निभाकर एक साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं।

जैसलमेर राजस्थान की ऐतिहासिकता व सुंदरता विदेशी पावणों को अपनी ओर आकर्षित करती ही है। जर्मनी के रहने वाले शाशा गोटचेल्क और उनकी महिला मित्र करीमा जो मुस्लिम हैं, उनके माता पिता मोररको में है। दूसरी बार दोनों भारत भ्रमण पर आए हैं।
विज्ञापन

मित्र से बोले, हमरे लिया शादी की व्यवस्था करो

Foreign couple got married with Hindu customs in jaisalmer
अग्नि को साक्षी माना, लिए फेरे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इससे पहले 2011 में जैसलमेर का भ्रमण किया था। दोनों जैसलमेर की खूबसूरती देख दोनों दंग रह गए। यहां के लोगों की मेहमानवाजी रहन सहन संस्कृति देखकर फिर फैसला लिया कि भारतीय रीति-रिवाज से दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। विदेशी युगल ने यहां अपने मित्र मनोज पुरोहित को विवाह का इंतजाम कराने की बात कही।

भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन भर के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया। सारी रस्मों को निभाकर एक साथ जीवन बिताने की कसमें खाई। वे दूल्हा दुल्हन के लिबास में सज-संवर कर मंडप में पहुंचे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई, जयमाला डाली और फिर शुरू हुआ वैदिक मंत्रोच्चार का दौर।

हिंदू वैवाहिक परंपरा के सात वचन भी अनुवाद करके अंग्रेजी में सुनाए गए। दोनों ने अग्निकुंड की परिक्रमा कर साथ जीने और मरने की कसम खाई। वहां कुछ स्थानीय लोग भी उनकी जीवन के इस यादगार बेला में साथी बने। उन्होंने वर-वधु की सभी रस्में पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed