फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Foreign bride's hand, the groom's hand, promises to live together

विदेशी मैम का दिल आया, बदल गई इस युवक की लाइफ

Fri, 30 Jun 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 30 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Foreign bride's hand, the groom's hand, promises to live together
कोडीन और सुधीर
भारत के इस युवक की चार साल पहले फ्रांस में वहां की युवती से  मुलाकात हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों ने एक—दूसरे दूजे का हाथ थाम लिया। शादी भारतीय परम्परा के अनुसार हुई। 
विज्ञापन

 
राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला ट्यूरिस्ट गाइड सुधीर करीब चार साल पहले फ्रांस गया था। इस दौरान वहां उसकी मुलाकात एक युवती कोडीन से हुई। कोडीन भी ट्यूरिस्ट गाइड है।  सुधीर और कोडीन की यह दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने एक—दूजे का हाथ थामने का फैसला किया। दोनों ने भरतपुर में सारस चौराहे स्थित एक मैरिज गार्डन में जीवन—भर साथ निभाने का फैसला लेते शादी कर ली। 
विज्ञापन


कोडिन भले ही इंडियन कल्चर से वाकिफ ना हो, लेकिन उसे इस बात का पूरा विश्वास है कि भरतपुर का सुधीर उसे खुश रखेगा। इसी सोच के साथ दोनों ने शादी का फैसला किया। इसके लिए उसने अपने परेंट्स से पहले अनुमति भी ली, जिसके बाद सुधीर के परिजन दुल्हन के घरवालों से मिले। तब जाकर यह शादी तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू रीति—रिवाज से संपन्न हुआ शादी समारोह

Foreign bride's hand, the groom's hand, promises to live together
marriage
बृहस्पतिवार को हुई इस शादी में कोडीन के घरवाले भी खुशी—खुशी शामिल हुए। बारात में जमकर डांस भी किया। लाल जोड़े में सजी—धजी इस विदेशी दुल्हन को देखने के लिए भी यहां लोगों को तांता लगा रहा। हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आया।

हिंदू रीति—रिवाज से हुई शादी में कोडीन ने सुधीर के गले में वरमाला डाली। इसके बाद रिसेप्शन हुआ और फिर दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों ने एक—दूसरे का जीवनभर साथ निभाने के लिए सात वचन भी लिए।

गौरतलब है कि इससे पहले सीकर में भी ऐसी ही शादी हुई थी, जहां दूल्हा डॉ. कैलाश देशी था वहीं दुल्हन डॉक्टर विक्टोरिया विदेशी थी। कैलाश एमबीबीएस की पढ़ाई करने युक्रेन गए थे, तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं, जोधपुर का रहने वाला इंजीनियर नीतेश भी ब्राजील की रहने वाली हेलोइसा के साथ सात फेरे ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed