{"_id":"59c0cd324f1c1b98688b54c6","slug":"forced-student-asked-for-wish-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी कार्यकर्ता ने मांगी 'इच्छा मृत्यु', सकपकाए मंत्री बोले- राष्ट्रपति के पास जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी कार्यकर्ता ने मांगी 'इच्छा मृत्यु', सकपकाए मंत्री बोले- राष्ट्रपति के पास जाओ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यालय में एक कार्यकर्ता ने ऐसी मांग कर डाली कि एक बारगी तो जनसुनवाई में बैठे मंत्री भी सकते में आ गए। बाद में संभलते हुए मंत्री ने छात्र को राष्ट्रपति के पास अपनी गुहार लगाने के लिए कहा।
दरअसल ये कार्यकर्ता स्वास्थ्य कल्याण कॉलेज का एक छात्र है, जिसका नाम महेंद्र जागिड़ है। महेंद्र आज सुबह बीजेपी ऑफिस में चल रही जनसुनवाई के दौरान आया। जनसुनवाई में मंत्री पुष्पेंद्र सिंह मौजूद थे। वे बीजेपी कार्यकर्ताओं की परेशानी सुन रहे थे। जैसे ही महेंद्र में अपनी बात रखी, मंत्री एख बारगी सकपका गए।
महेंद्र ने कहा कि उसकी माली हालत खराब है। बड़ी मुश्किल से पढ़ाई कर रहा है। पिछले तीन साल से उसे स्कॉलरशिप के लिए 2014 के बाद से चक्कर लगवाए जा रहे हैं। यहां से प्रदेश समाज कल्याण कार्यालय और वहां से जिले के समाज कल्याण ऑफिस भेज दिया जाता है। चक्कर लगाए जा रहा हूं। मेरे माता पिता सक्षम नहीं है। अब आगे का रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

छात्र बोला - मैं संघ में भी रहा हूं
bjp
- फोटो : अमर उजाला
उसने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं संघ का भी कार्यकर्ता रहा हूं और पार्टी का भी बावजूद उसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दलितों की बात तो बहुत की जाती है, लेकिन काम नहीं होता है। या तो मुझे यहीं मार दीजिए नहीं तो जब तक मेरा काम नहीं होता मैं यहां से नहीं जाउंगा।
महेंद्र ने बताया कि जनसुनवाई में मंत्री ने कहा कि अगर इच्छा मृत्यु ही चाहिए, तो राष्ट्रपति से गुहार करो। पहले भी जब विभागों को चक्कर लगा चुका हूं, पर कुछ नहीं हुआ। विभाग वाले कहते हैं कि मंत्री लिखकर देंगे तो ही काम होगा।