फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   For the dowry to beat the daughter-in-law

बहू के शरीर पर दर्द के ये निशां बयां कर रहे दहेज लोभियों की दास्तां

Fri, 27 Oct 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
For the dowry to beat the daughter-in-law
अस्पताल में भर्ती पीड़िता के शरीर पर निशान - फोटो : amar ujala
दहेज के लोभी ससुराल वालों की मार झेल रही एक बेटी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को रिपोर्ट देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बूंदी जिले की है। यहां के हिंडोली स्थित अमरत्या गांव में डेढ़ साल पहले कोटा निवासी गिरजा का विवाह संजय कुमार के साथ हुआ था। शादी के कुछ वक्त के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। दहेज नहीं देने पर विवाहिता गिरजा को ससुराल पक्ष के लोग यातनाएं देने लगे। आज सुबह ससुराल वालों ने गिरजा को इतना पीटा की उसे ससुराल से जान बचाकर भागकर आना पड़ा। इस पर पीहर पक्ष ने गिरजा को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और मारपीट की रिपोर्ट कई दिनों पहले हिंडोली के अमरत्या थाने में देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते ससुराल वालों के जुल्म और बढ़ते चले गए। परिजनों का यह भी आरोप है कि सास, ससुर और उसके पति की नजर पीड़िता के पिता की जमीन पर है। ये सभी उसे अपने कब्जे में लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed