फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   footprints of panther found in rajasthan university campus and smriti van

शहर में फिर लौटा पैंथर, पगमार्क मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 31 Oct 2017 12:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
footprints of panther found in rajasthan university campus and smriti van
डेमो इमेज
8 महीने पहले जिन स्थानों पर पैंथर का मूवमेंट देखने को मिला था, ठीक वहीं आज फिर से पैंथर के पगमार्क मिलने से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन



राजस्थान की राजधानी जयपुर के झालाना वन क्षेत्र के पास स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस और सुबह की सैर के लिए शानदार डेस्टिनेशन 'स्मृति वन' के आसपास पैंथर के पगमार्क देखे गए हैं।

जानकारी के अनुसार आज सवेरे यूनिवर्सिटी कैंपस में पैंथर के पगमार्क देखे गए। तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, जिससे वनकर्मी मौके पर पहुंचे। पैंथर का मूवमेंट जानने के लिए पगमार्क को फॉलो किया गया।
विज्ञापन


हालांकि पैंथर को साक्षात तो किसी ने नहीं देखा, मगर पगमार्क मिलने से यह पक्का हो गया है कि इस क्षेत्र में फिर से पैंथर का मूवमेंट है।

सड़क पर घूमती दिखाई दी थी पैंथर फैमिली, फिर नहीं आई नजर

footprints of panther found in rajasthan university campus and smriti van
जेएलएन मार्ग पर देखी गई थी ये मादा पैंथर - फोटो : file photo
गौरतलब है कि मार्च के महीने में जयपुर शहर की व्यस्ततम सड़क जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर ओटीएस के पास तीन बघेरे सड़क पार करते नजर आए थे। इसके बाद ये पैंथर जलधारा से कुलिश स्मृति वन में जाकर ओझल हो गए। प्रत्यशदर्शियों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम ने इनकी लंबे समय तक खोज की लेकिन आज तक वो पैंथर फैमिली फिर कभी दिखाई नहीं दी। 

इस ​फैमिली में मादा पैंथर के साथ दो शावक कुलिश वन में मौजूद थे। आपको बता दें कि बीते कुछ सालों में जयपुर के आस-पास पैंथरों की संख्या बढ़ी है। पैंथर जयपुर के मालवीय नगर, झालाना संस्थानिक क्षेत्र, राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज परिसर, खोले के हनुमानजी मंदिर परिसर में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed