{"_id":"58f5cd5f4f1c1beb02472272","slug":"five-more-arrested-including-coaching-instructor-and-lecturer-to-paper-leak-gang-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: कोचिंग संचालक समेत पांच और अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Paper Leak: कोचिंग संचालक समेत पांच और अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
पेपर लीक
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बहुचर्चित पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने सोमवार देर रात तक विभिन्न जगह पर छापामारी कर गिरोह से जुड़े पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इससे पहले आठ आरोपी सोमवार दिन में गिरफ्तार हो चुके थे। इन आरोपियों के खिलाफ एसओजी जयपुर ने आधा दर्जन मुकदमे दर्ज किए है।
इनमें से 12 आरोपियों को मंगलवार को एसओजी ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। जबकि इनमें एक आरोपी छात्र निपुण को मंगलवार को उसका पेपर होने से एसओजी ने सोमवार को ही कोर्ट में पेशकर रिमांड लिया था। एसओजी में आईजी दिनेश एमएन ने बताया कि देर रात हुए गिरफ्तार आरोपियों में दौसा में बांदीकुई से एक कोचिंग संचालक चंद्रप्रकाश सिंधी और कालाडेरा महाविद्यालय के लेक्चरर शंकर चोपड़ा समेत अखिल रावत, अजय कुमार सैनी है। अखिल और अजय कॉलेज छात्र है। जबकि पांचवां आरोपी नंदलाल सैनी है, जो राजस्थान विश्वविद्यालय में गोपनीय शाखा का कर्मचारी है।
जबकि सोमवार को दिन में गिरफ्तार हुए आरोपियों में प्रोफेसर गोविंद पारीक, वाणिज्य विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय, आरोपी प्रोफेसर जगदीश प्रसाद जाट विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय, रिटायर्ड प्रोफेसर आरोपी बीएल गुप्ता, भूगोल विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय, आरोपी एनएम मोदी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय खाजूवाला, आरोपी शंभूदयाल झालानी, लेक्चरर एसएससी पारीक गर्ल्स कॉलेज चौमूं, आरोपी कालीचरण शर्मा, व्याख्याता अग्रसेन कॉलेज भादरा हनुमानगढ़, सातवां आरोपी निपुण मोदी कॉलेज छात्र निवासी खाजूवाला, बीकानेर और आठवां आरोपी शरद है, जो रमेश बुक डिपो (आबीडी) का कर्मचारी है।
विज्ञापन
अब तक की जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने सोमवार को भी बांदीकुई में एमए फाइनल भूगोल का एडवांस ज्योग्राफी आॅफ इंडिया पेपर और बीकॉम द्वितीय वर्ष इनकम टैक्स का पेपर लीक किया था।

पुलिस की इस टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम
aaropi arrest
- फोटो : Amar Ujala
एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि पिछले करीब दो माह से राजस्थान में यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षाओं के पेपर लीक होने और परीक्षा से पहले ही छात्रों तक आने की सूचना मिल रही थी। इनमें एक शिकायत एसओजी के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को मिली।
इसके बाद आईजी दिनेश एमएन के निर्देशन में एसपी संजय श्रोत्रिय के नेतृत्व में एडिशनल एसपी ललित किशोर शर्मा, एएसपी महावीर सिंह राणावत, इंस्पेक्टर मनोज गुप्ता समेत एसओजी पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थी। जिन्होंने बीकानेर, कालाडेरा, जयपुर, दौसा व अन्य जगहों पर डेरा डालकर आरोपियों पर निगरानी रखी।