फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   five member of a family murdered in alwar

चार बच्चों सहित पिता की गला रेतकर हत्या, शहर में वारदात से फैली सनसनी

Tue, 03 Oct 2017 10:42 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
five member of a family murdered in alwar
शव
बेखौफ होते अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। राजस्थान के अलवर शहर में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गला रेतकर की गई हत्या में चार मासूम बच्चे भी सम्मलित हैं। घटना के बारे में सुबह करीब छह बजे पता लगा जब मृतक की पत्नी अपने पति व बच्चों को जगाने के लिए नीचे आई। दरअसल मामला अलवर के शिवाजी पार्क क्षेत्र का है।
विज्ञापन

नहीं पता लग सका कारण

five member of a family murdered in alwar
घटना स्थल के बाहर भीड़
यहां एक किराए के घर में बनवारी लाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाला बनवारी लाल अपने चार बच्चों के साथ घर में नीचे सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी संतोष अपनी बहन और एक बच्चे व सास के साथ छत पर सो रही थी। आज सुबह जब संतोष अपने पति को जगाने नीचे आई, तो बनवारी लाल व चार बच्चों को खून से सने देखकर चीखती हुई बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल दौड़े, हाथ लगी निराशा

five member of a family murdered in alwar
फाइल फोटो।
घटना की जानकारी मिलते ही उसकी सास व बहन भी नीचे आए। इसके बाद पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद लोगो को बनवारी और उसके बड़े बेटे अमन के शरीर में कुछ हलचल दिखी, तो उन्होंने अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस वारदात में बनवारी सहित उसके बच्चे अमन, हैप्पी, निक्की व अंजू की हत्या की गई है।
विज्ञापन

घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

five member of a family murdered in alwar
एसपी राहुल प्रकाश
वहीं सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। वारदात के स्थान पर पुलिस के आला ​अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश का कहना है कि शवों को देखकर लगता है कि पहले इन्हें बेहोश किया गया है फिर हत्या की गई है।

पत्नी की भी तबीयत खराब

five member of a family murdered in alwar
लोगों में भय
साथ ही मृतक की पत्नी संतोष का कहना है रात में कूलर की आवाज के कारण उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया। पुलिस संतोष के साथ परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ौसियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक की पत्नी संतोष की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed