{"_id":"59d314384f1c1bb6538b55a0","slug":"five-member-of-a-family-murdered-in-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों सहित पिता की गला रेतकर हत्या, शहर में वारदात से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों सहित पिता की गला रेतकर हत्या, शहर में वारदात से फैली सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ होते अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। राजस्थान के अलवर शहर में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गला रेतकर की गई हत्या में चार मासूम बच्चे भी सम्मलित हैं। घटना के बारे में सुबह करीब छह बजे पता लगा जब मृतक की पत्नी अपने पति व बच्चों को जगाने के लिए नीचे आई। दरअसल मामला अलवर के शिवाजी पार्क क्षेत्र का है।
विज्ञापन
नहीं पता लग सका कारण
घटना स्थल के बाहर भीड़
यहां एक किराए के घर में बनवारी लाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाला बनवारी लाल अपने चार बच्चों के साथ घर में नीचे सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी संतोष अपनी बहन और एक बच्चे व सास के साथ छत पर सो रही थी। आज सुबह जब संतोष अपने पति को जगाने नीचे आई, तो बनवारी लाल व चार बच्चों को खून से सने देखकर चीखती हुई बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल दौड़े, हाथ लगी निराशा
फाइल फोटो।
घटना की जानकारी मिलते ही उसकी सास व बहन भी नीचे आए। इसके बाद पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। मौके पर मौजूद लोगो को बनवारी और उसके बड़े बेटे अमन के शरीर में कुछ हलचल दिखी, तो उन्होंने अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस वारदात में बनवारी सहित उसके बच्चे अमन, हैप्पी, निक्की व अंजू की हत्या की गई है।
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप
एसपी राहुल प्रकाश
वहीं सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। वारदात के स्थान पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश का कहना है कि शवों को देखकर लगता है कि पहले इन्हें बेहोश किया गया है फिर हत्या की गई है।
पत्नी की भी तबीयत खराब
लोगों में भय
साथ ही मृतक की पत्नी संतोष का कहना है रात में कूलर की आवाज के कारण उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया। पुलिस संतोष के साथ परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ौसियों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक की पत्नी संतोष की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।