{"_id":"61268dce8ebc3e79f250eeeb","slug":"first-phase-of-panchayat-polls-in-six-districts-today-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, छह जिलों में वोटिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पंचायत चुनाव का पहला चरण आज, छह जिलों में वोटिंग जारी
Thu, 26 Aug 2021 01:35 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:35 PM IST
सार
- 3,599 बूथों पर सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान
- पहले चरण में 26.55 लाख मतदाता डालेंगे वोट
- एक जिला परिषद और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं
विज्ञापन
राजस्थान वोटिंग
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के छह जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों के 3,599 मतदान केन्द्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में 3599 मतदान केंद्रों पर 26 लाख 55 हजार 849 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 29 अगस्त को व तृतीय चरण के लिए एक सितंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना चार सितंबर को प्रातः नौ बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि 200 जिला परिषद और 1,564 पंचायत समिति सदस्यों की सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 29 अगस्त और 1 सितंबर को होगा जबकि मतगणना 4 सितंबर को होगी, एक जिला परिषद और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
जिन क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, उन क्षेत्रों में राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी जगहों में पर्यवेक्षक पहुंच चुके हैं। 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की इन पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी है।