फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   firing in bharatpur last night, one man dead

हिस्ट्रीशीटर को सरेआम मारी सात गोलियां, क्षेत्र में फैली दहशत

Tue, 06 Jun 2017 03:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
firing in  bharatpur last night, one man dead
फाइल फोटो।

राजस्थान के भरतपुर में सोमवार रात्रि करीब दस बजे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


भरतपुर के विकास नगर में हिस्ट्रीशीटर पवन कटोरी की सरेआम हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार मृतक पवन कटोरी विकास नगर का ही रहने वाला है और उस पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। वह डेढ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। चश्मदीदों के अनुसार पवन को बाइक सवार दो बदमाशों ने सात गोली मारी है। वहीं फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराई गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी देर रात्रि तक भी फायरिंग करने वाले बदमाशों की जानकारी नहीं मिल सकी। गौरतलब है कि भरतपुर में पिछले एक माह के दौरान आपराधिक वारदातों में तेजी से ईजाफा हुआ है। जिससे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed