{"_id":"59186c254f1c1b592a851262","slug":"fire-in-oil-factory-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में तेल फैक्ट्री में लगी भीषण आग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 14 May 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के भिवाड़ी में रविवार शाम तेल फैक्ट्री में आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में भी अफरा—तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, भिवाड़ी की अजंता सोया तेल फैक्ट्री में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और तुरंत अग्निशमन बेड़े को सूचना दी। इस पर मौके पर तुरंत दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई। दमकलों ने फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए पानी की बौछारे शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उधर, आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में अफरा—तफरी का माहौल बन गया।
लोग अपने जानने वालों को बचाने के लिए फैक्ट्री की ओर दौड़ने लगे। हालांकि, छुट्टी का दिन होने से फैक्ट्री में मजदूरों की संख्या कम ही बताई जा रही है। फिर भी पुलिस—प्रशासन ने फैक्ट्री में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम शरू कर दिए हैं। अभी किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।